fbpx
Uncategorizedखेलप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

दीपा कर्माकर ने 2016 ओलम्पिक में किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था ?

जिम्नास्टिक्स

दीपा कर्मकार  (जन्म: 9 अगस्त 1993) एक कलात्मक जिम्नास्ट हैं जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली वे पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं, और पिछले 52 वर्षों में ऐसा करने वाली वे प्रथम भारतीय, पुरुष अथवा महिला, जिम्नास्ट हैं।

कर्मकार पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य के अगरतला से आती हैं। उन्होंने 6 वर्ष की उम्र से ही जिम्नास्टिक्स आरंभ कर दिया था और उसी समय से अपनी कोच विश्वेश्वर नंदी के निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं। 2007 में जलपाईगुड़ी में उन्होंने जूनियर नेशनल्स जीता। 2007 से दीपा ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 77 पदक जीते हैं जिनमें से 67 स्वर्ण पदक हैं।