fbpx

विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल किस प्राकृतिक प्रदेश में है ?

उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश

उष्ण मरुस्थल प्रदेश उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में 15° से 30°  अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में स्थित हैं। इस जलवायु प्रदेश का सबसे बड़ा भाग सहारा मरुस्थल है जो लाल सागर से अन्ध महासागर तक फैला हुआ है।

इसी कारण इस जलवायु को सहारा तुल्य जलवायु प्रदेश भी कहा जाता है। इसके अलावा ईरान, बलूचिस्तान, सऊदी थार के मरुस्थल (एशिया) में भी यह जलवायु पायी जाती है। इन मरुस्थलीय प्रदेशों ने भूमण्डल का 17% भाग घेर रखा है, किन्तु विश्व की केवल 4 प्रतिशत जनसंख्या ही यहाँ निवास करती है।