fbpx

ब्रिटेन के चुनाव में भारतीय सांसदों ने रचा इतिहास

ब्रिटेन के आम चुनाव में भारतीय मूल के पंद्रह सांसदों को जीत मिली है। जो शुक्रवार को 650-सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए नए पंद्रह 65 गैर-गोरों में से शामिल हैं। ब्रिटिश के राजनीतिक इतिहास में नया मुकाम हासिल किया है। जो हाउस ऑफ कॉमन्स की ताकत में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी निभा रहे हैं।
भारतीय समुदाय के 15 सांसदों का चुना जाना 1.5 मिलियन की संख्या वाले मजबूत समुदाय के लिए एक नया रिकॉर्ड है। जिनमें लेबर के आठ और कंज़र्वेटिव पार्टी के सात सांसदों को चुना गया है। जबकि आखिरी सदन में ऐसे 12 सांसद थे। इसके साथ ही, पहली बार ऐसा हुआ है कि पुरुषों की तुलना में जातीय अल्पसंख्यक महिलाओं को अधिक चुना गया है।


भारतीय मूल के इन लोगों को मिली जीत
1. गगन मोहिंद्रा (हर्टफोर्डशायर साउथ वेस्ट)
2. क्लेयर कॉटिन्हो (सरे ईस्ट)
3. प्रीति पटेल (विथम)
4. आलोक शर्मा (रीडिंग वेस्ट)
5. शैलेश वारा (कैम्ब्रिज शायर उत्तर पश्चिम)
6. सुएला ब्रवरमैन (फेरेहम)
7. ऋषि सनक (रिचमंड, यॉर्कशायर)
8. नवेंदु मिश्रा (स्टॉकपोर्ट)
9. नादिया व्हिटोम (नॉटिंघम पूर्व)
10. वीरेंद्र शर्मा (ईलिंग साउथॉल)
11. तनमनजीत सिंह (धेसी स्लो)
12. सीमा मल्होत्रा (फेल्टहैम और हेस्टन)
13. प्रीत कौर गिल (बर्मिंघम एजबेस्टन)
14. लिसा नंदी (विगन)
15. वैलेरी वाज़ (वाल्सल साउथ)