fbpx

अच्छी खबर : भारत ने जीते 6 स्वर्ण पदक |

भारतीय खिलाडियों (भारतीय मुक्केबाजों)ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एशियाई युवा चैंपियनशिप में  9 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ 6 स्वर्ण पदक जीते। भारतीय मुक्केबाजों ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना दबदबा रखते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते। भारत की तरफ से महिला वर्ग में प्रीति दहिया (60 किग्रा), स्नेहा कुमारी (66 किग्रा), खुशी (75 किग्रा) और नेहा (54 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

महिला ड्रा में प्रीति दहिया, स्नेहा कुमारी, खुशी और नेहा ने स्वर्ण पदक जीते। 10 महिला फाइनलिस्ट में से 6 ने अपने-अपने ड्रॉ के छोटे आकार के कारण सीधे फाइनल में जगह बनाई। दहिया ने कजाकिस्तान की जुल्दिज शायाकमेतोवा को 3-2 से हराया। खुशी ने मुकाबलों में कजाकिस्तान की डाना डिडे को 3-0 से हराया। पुरुषों की प्रतियोगिता में विश्वामित्र चोंगथम और विशाल स्वर्ण विजेता हैं। महिला प्रतियोगिता में प्रीति, खुशी, तनीषा संधू, निवेदिता, तमन्ना और सिमरन ने रजत पदक जीते। पुरुषों की प्रतियोगिता में विश्वनाथ सुरेश, वंशज और जयदीप रावत ने रजत पदक जीते।