डोरियन चक्रवात से दलह उठा बहामास

बेहद शक्तिशाली चक्रवात डोरियन ने कई करेबियाई द्वीपों में कहर बरपा रखा है | इस तूफ़ान के कारण भीषण जलप्रलय की संभावना प्रबल होती जा रही है | यह दूसरा सबसे शक्तिशाली अटलांटिक समुद्री तूफ़ान है |

इस तूफ़ान के कारण कई जगहों पर सात फीट से भी ऊंची लहरें उठने लगी हैं | यह तूफ़ान अभी नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है |

अमेरिकी प्रान्त फ्लोरिडा, नार्थ साउथ करोलाइना एवं जॉर्जिया में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है | बहामास द्वीपों पर पिछले कई दिनों से बिजली गुल है और कई दिनों से इन्टरनेट सेवाएं भी ठीक से काम नहीं कर रहा है |

स्थानीय लोगों ने कई विडियो सोशल मीडिया पर साझा भी किये हैं जिसमें बाढ़ का मंजर साफ देखा जा सकता है |