fbpx

क्या आप जानते हैं कि तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) किसके मध्य लड़ा गया ?

मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय

तराइन का युद्ध अथवा तरावड़ी का युद्ध युद्धों (1191 और 1192) की एक ऐसी शृंखला है, जिसने पूरे उत्तर भारत को मुस्लिम नियंत्रण के लिए खोल दिया। ये युद्ध मोहम्मद ग़ौरी  और अजमेर तथा दिल्ली के चौहान राजपूत शासक पृथ्वी राज तृतीय के बीच हुये। युद्ध क्षेत्र भारत के वर्तमान राज्य हरियाणा के करनाल जिले में करनाल और थानेश्वर (कुरुक्षेत्र) के बीच था, जो दिल्ली से 113 किमी उत्तर में स्थित है।