fbpx
Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

क्या आप जानते हैं कि विख्यात सोमनाथ मन्दिर को किसने नष्ट किया था ?

सुल्तान महमूद

महमूद ग़ज़नवी (971-1030) मध्य अफ़ग़ानिस्तान में केन्द्रित गज़नवी वंश का एक महत्वपूर्ण शासक था जो पूर्वी ईरान भूमि में साम्राज्य विस्तार के लिए जाना जाता है। वह तुर्क मूल का था और अपने समकालीन (और बाद के) सल्जूक़ तुर्कों की तरह पूर्व में एक सुन्नी इस्लामी साम्राज्य बनाने में सफल हुआ। उसके द्वारा जीते गए प्रदेशों में आज का पूर्वी ईरान, अफगानिस्तान और संलग्न मध्य-एशिया (सम्मिलिलित रूप से ख़ोरासान), पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत शामिल थे।हिन्दुओं के मंदिरों पर आक्रमण करना तथा इनके मंदिरों को लूटना हिन्दुओं को कमजोर तथा इनको मारना विशेष मूल रहा।महमूद ग़ज़नवी हिन्दुओं के लिए अभिशाप था । 

महमूद ग़ज़नवी ने सन १०२४ में कुछ ५,००० साथियों के साथ सोमनाथ मंदिर पर हमला किया, उसकी सम्पत्ति लूटी और उसे नष्ट कर दिया। ५०,००० लोग मंदिर के अंदर हाथ जोडकर पूजा अर्चना कर रहे थे, प्रायः सभी कत्ल कर दिये गए |