fbpx

क्या आप जानते हैं कि माइकल फेल्प्स किस खेल से सम्बन्धित हैं ?

तैराकी

माइकल फ़्रेड फ़ेल्प्स II एक अमेरीकी तैराक है और 23ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं ( किसी भी ओलंपिक खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा)। वर्तमान मे उनके नाम तैराकी के चार विश्व कीर्तिमान हैं।

माइकल फ़ेलप्स के नाम किसी भी एक ओलम्पिक में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (8) जीतने का रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर, फे़ल्प्स ने 28 ओलंपिक पदक जीते हैं –

  • 2004 ओलम्पिक खेल, एथेंस – 6 स्वर्ण और 2 कांस्य
  • 2008 ओलम्पिक खेल, बीजिंग – 8 स्वर्ण पदक
  • 2012 ओलम्पिक खेल, लन्दन – 4 स्वर्ण और 2 रजत
  • 2016 ओलम्पिक खेल, रियो – 5 स्वर्ण और 1 रजत

इस प्रकार फ़ेलप्स लगातार चार ओलंपिक खेलों (2004-2016) तक सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वे ओलंपिक के लगातार चार संस्करणों तक कम से कम 4 स्वर्ण पदक जीतने वाले भी एकमात्र खिलाड़ी हैं।