Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

क्या आप जानते हैं कि सबसे प्राचीन वेद कौन-सा है ?

ऋग्वेद

हिन्दू धर्म का सबसे आरम्भिक स्रोत है। इसमें १० मंडल, १०२८ सूक्त और १०६२७ मन्त्र हैं, मन्त्र संख्या के विषय में विद्वानों में कुछ मतभेद है। मंत्रों में देवताओं की स्तुति की गयी है। इसमें देवताओं का यज्ञ में आह्वान करने के लिये मन्त्र हैं। यही सर्वप्रथम वेद है। ऋग्वेद को इतिहासकार हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की अभी तक उपलब्ध पहली रचनाऔं में एक मानते हैं। यह संसार के उन सर्वप्रथम ग्रन्थों में से एक है जिसकी किसी रूप में मान्यता आज तक समाज में बनी हुई है। यह एक प्रमुख हिन्दू धर्म ग्रंथ है |