fbpx

क्या आप भारत के तिरंगे का इतिहास जानते हैं ?

हम सभी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को  हमेशा शान से फहराते हैं । परन्तु क्या आप जानते हैं कि हमारे ध्वज का एक लम्बा इतिहास रहा है और वर्तमान में तिरंगे का जो स्वरूप है, दरअसल वह पहला नहीं है, बल्कि राष्ट्र ध्वज के रूप में यह इसका छठा स्वरुप है। पोस्ट में दिए चित्र से आप जान सकते हैं कि अपने तिरंगे में इतिहास में कितने बदलाव हुए |

हर स्वतंत्र राष्ट्र का अपना एक ध्वज होता है। अभी जो अपना तिरंगा है, उसे 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। यह बैठक 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से देश के आजाद होने से कुछ दिन पहले हुई थी। तिरंगे को 15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया और इसके बाद भारतीय गणतंत्र ने इसे अपनाया।