इतिहास में 4 जुलाई को कौन कौन सी घटनाएं हुईं, आप भी जानें

4 जुलाई के दिन ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अपनी जगह बना ली। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में।

1902: भारत का नाम वीदेशों मे रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन 4 जुलाई को हुआ था।

2012: इसी दिन विज्ञान ने हिग्स बोसॉन यानि गॉड पार्टिकल को खोज निकाला था। जो विज्ञान के लिए एक बड़ी सफलता थी।

1810: फ्रांस की सेना ने अम्स्टरडैम पर कब्ज़ा किया था।

1946: फिलीपीन्स को अमेरिका से आज़ादी मिली थी।

1963: तिरंगे को डिज़ाइन करने वाले पिंगली वेंकैया का निधन हुआ। वे एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे।

1997: नासा के यान “पाथफाइंडर स्पेस प्रोब” ने मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी।

ये सभी घटनाएं परीक्षाओं में पूछे जाने की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं।