जानें 16 अगस्त के दिन हुई कुछ प्रमुख एतिहासिक घटनाओं के बारे में

1777: अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।

1787: तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

1886: राम कृष्ण परमहंस देव ने गोधूलि वेला में अंतिम सांस ली।

1906: दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में बीस हजार लोगों की मौत।

1924: नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1946: बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

1960: साइप्रस को ब्रिटेन से मुक्ति मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।

1990: चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।

2000: वेरेंटर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।

2003: लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

2008: कॉन्गो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012: विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।

2018: पूर्व प्रधानमंत्री, कवि ह्रदय और प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन।