fbpx
Uncategorizedअंतर्राष्ट्रीयइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

पेरिस (फ्रांस)

यूनेस्को का मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है। ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का संक्षिप्त रूप है। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।

संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 में हुआ था। यूनेस्को मुख्यत: शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है। यूनेस्कों के 195 सदस्य देश हैं और 7 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक के 195 सदस्य देश हैं और 7 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में हैं।