fbpx
Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

क्या आप बता सकते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार चिकित्सा का भगवान किसे माना जाता है?

धन्वन्तरि

आयुर्वेद के अनुसार चिकित्सा का भगवान धन्वंतरि को माना जाता है। धन्वन्तरि हिन्दू धर्म में एक देवता हैं। वे महान चिकित्सक थे जिन्हें देव पद प्राप्त हुआ। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ था। शरद पूर्णिमा को चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धन्वंतरी, चतुर्दशी को काली माता और अमावस्या को भगवती लक्ष्मी जी का सागर से प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वंतरी का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था।