fbpx

क्या आप जानते हैं कि 30 जनवरी को क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस ?

शहीद दिवस 2020  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर कर दी थी। तब से हम 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। 30 जनवरी यानी गुरुवार को महत्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि  है। महात्मा गांधी ने अपने सकारात्क विचारों से पूरी दूनिया को प्रभावित किया था। गांधी जी सबको एक साथ लेकर चलने पर विश्वास करते थे। उन्होंने हमेंशा अपने विचारों पर पहले खुद अमल किया और फिर पूरी दुनिया को सिखाया। इस दिन महात्मा गांधी (बापू) को श्रद्धांजलि दी जाती है।

कैसे मानते  हैं शहीद दिवस

30 जनवरी यानी शहीद दिवस पर राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और तीनों सेना के प्रमुख राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। सेना के जवान भी इस मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने हथियार को नीचे झुकाते हैं। इसे सेना की भाषा में सम्मान देना कहते हैं।

 इस दिन पूरे देश में महात्मा गांधी के साथ-साथ अन्य शहीदों को भी याद किया जाता है और उनकी याद में दो मिनट का मौन भी रखा जाता है। गांधी जी सभी धर्मों को एक जैसा मानते थे। उनको सम्मान देने के लिए सभी धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं।