fbpx

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति का नाम बताइए ?

गोविन्द बल्ल्भ पंत

गोविन्द बल्ल्भ पंत जी का जन्म 10 सितम्बर 1887 में वर्तमान उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के खूट गांव में ब्रह्मण कुल में हुआ था। वचपन में ही इनके माता – पिता की मृत्यु हो जाने के कारन इनका पालन पोषण इनके दादा बद्री दत्त जोशी ने किया।

17 जुलाई 1937 से लेकर २ नवम्बर 1939 तक वे ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रान्त अथवा यू०पी० के पहले मुख्य मन्त्री बने। इसके बाद दोबारा उन्हें यही दायित्व फिर सौंपा गया और वे 1 अप्रैल 1946 से 15 अगस्त 1947 तक संयुक्त प्रान्त (यू०पी०) के मुख्य मन्त्री रहे।

जब भारत का अपना अलग सविंधान बन गया तो और संयुक्त प्रान्त का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया तो फिर से तीसरी बार उन्हें ही इस पद के लिये सर्व सम्मति से उपयुक्त पाया गया। इस प्रकार स्वतन्त्र भारत के नवनामित राज्य के भी वे 26 जनवरी 1950 से लेकर 27 दिसम्बर 1954तक मुख्य मन्त्री रहे।

मृत्यु – 7 मई 1961 को हृदयाघात से जूझते हुए उनकी मृत्यु हो गयी। उस समय वे भारत सरकार में केन्द्रीय गृह मन्त्री थे। उनके निधन के पश्चात लाल बहादुर शास्त्री उनके उत्तराधिकारी बने.