fbpx

क्या आप जानते हैं कि 10 दिसंबर को ही क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार |

साल 2019 के लिए नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम के ऐलान के बाद 10 दिसंबर को होने वाले समारोह में विनर को राशि और मेडल से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के लिए नाम की घोषणा अक्टूबर में कर दी जाती है लेकिन इसे दिया 10 दिसंबर को जाता है। क्योंकि 10 दिसंबर को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य स्मृति होती है, इसलिए इसे इस दिन दिया जाता है।

अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन के रहने वाले थे और रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। इन्होने डाइनामाइट नामक प्रसिद्ध बिस्फोटक का आविष्कार किया था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया।

अल्फेड नोबेल की इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। इस तरह से अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर साल यह अवार्ड प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन की ओर से हर साल प्रदान किया जाने वाला दुनिया का सर्वोच्च सम्मान होता है जो कि शांति, साहित्य ,भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।