fbpx

भारत के चंद्रयान 2 पर अन्य देशों की क्या है राय, जानें पाकिस्तान से लेकर अमेरिकी मीडिया के बयान

भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक श्रीहरिकोटा से लांच कर दिया गया है | जहां भारतीयों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीँ दूसरी ओर अन्य देशों की इसमें मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं | आइये जानते हैं कि अन्य देशों की मीडिया ने क्या कहा भारत के चंद्रयान 2 मिशन के बारे में क्या कहा |

पाकिस्तान के मीडिया डॉन ने लिखा कि चंद्रयान 2को लांच करने के कुछ ही घंटे पहले किसी तकनीकी खराबी के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया था लेकिन इसके लगभग एक सप्ताह बाद ही चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लांच किया गया, जिसके बाद लोगों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी | यदि भारत ऐसा करने में सफल होता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद वह चौथा ऐसा देश होगा |

अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि मिशन चंद्रयान 2 भारत का सपना है और अगर यह अपने मिशन में सफल होता है तो भारत के लिए यह निश्चय ही गर्व की बात होगी |

चीन की न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने लिखा कि सोमवार के दिन भारत ने मून मिशन 2 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया | लगभग 150 अमेरिकी डॉलर का यह प्रोजेक्ट का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर खनिज, जल और पत्थर की संरचनाओं की जानकारियाँ इकठ्ठा करना है |

ब्रिटिश चैनल बीबीसी ने इस पूरी घटना को कवर किया और बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश होगा |

रशियन मीडिया ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण चंद्रयान 2 मिशन में एक सप्ताह की देरी हो गयी लेकिन भारत के इस अंतरिक्ष यान के चंद्रमा पर उतरने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चंद्रमा को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आएंगी |