fbpx

9 सितंबर का इतिहास- कारगिल युद्ध मे शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा

1791: यूनाइटिड स्टेट्स की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डी.सी. आज के दिन ही राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया।

1867: यूरोपीय देश लग्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1920: आंग्ल, ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ का नाम बदलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किया गया।

1923: तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 9 सितंबर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।

1939: म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए आज ही के दिन हुई।

1939: नाजी सेना पौलेंड की राजधानी वारसा पहुंची।

1940: जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।

1944: यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।

1950: यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।

1954: अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।

1967: युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1968: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।

1971: पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।

1974 – कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर को हुआ था. उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया था.

1976: माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

2012: आज ही के दिन इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।