fbpx

21 सितंबर का दिन इतिहास में क्यों है ख़ास, जानें

आज ही के दिन ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने 1621 में सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया था।

नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने 1677 में आज ही के दिन अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया था।

अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) 1784 में छपा।

पालघाट ने 1790 में जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

किंग विलियम प्रथम ने 1815 को ब्रुसेल्स में शपथ ली।

बहादुर शाह द्वितीय ने 1857 में अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

नीदरलैंड के लोगों ने 1885 को चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी 1905 को गठित हुई।

‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत 1928 में हुई।

चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से 1938 को न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

नाज़ियों ने 1942 को यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने 1942 को अपनी पहली उड़ान भरी।

चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 1949 में ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की जो चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

माल्टा ने 1964 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।

ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान 1971 को कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई.

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक 1979 को क्रान्ति में अपदस्थ।

ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में 1984 को शामिल हुआ।

अर्मेनिया को 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप 1998 को जारी।

मध्य ताइवान में 1999 को ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।

भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना 2000 में हुई।

अफ़ग़ानिस्तान में 2001 को सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने 2003 में नामंजूर किया।

अमेरिका ने 2004 में लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

जूनिचिरो कोईजुमी को 2005 में दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

तंजानियाई वैज्ञानिकों ने 2007 में दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में 2008 को तेल उत्पाद शुरू हुआ।

भाजपा आला कमान ने 2009 में महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने 2011 में उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज करने में सफलता प्राप्त की।

नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में 2013 को आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।