fbpx

12 जुलाई के दिन हुई कुछ ऐतिहासिक घटनाएं

12 जुलाई के दिन तमाम ऐतिहासिक घटनाएं हो चुकी हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं या किसी प्रतिस्पर्धा की तैयारी कर रहे हैं तो इन्हें जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है।

1290: इंग्लैंड के शासक एडवर्ड प्रथम ने यहूदियों को देश से बाहर निकाल दिया था।

1346: लक्समबर्ग के चार्ल्स 4 ने रोमन साम्राज्य की कमान संभाली थी।

1673: डेनमार्क और नीदरलैंड के बीच रक्षा संधि हुई थी।

1801: अल्जीसीरास के युद्ध मे ब्रिटैन ने स्पेन और फ्रांस को हराया था।

1918: टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट होने के कारण 500 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

1935: तत्कालीन सोवियत संघ को बेल्जियम ने मान्यता दी थी।

1949: महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया था।

1957: अमेरिकी चिकित्सक “लेरोय ई बर्नी” ने बताया कि धूम्रपान का संबंध सीधा फेफड़ों में होने वाले कैंसर से है।

1960: रांची और भागलपुर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।

1997: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हुई मलाला यूसुफ ज़ैदी का जन्म हुआ था।

2001: अगरतला से ढाका के बीच “मैत्री” बस सेवा शुरू की गई थी।